salaam rocky bhai bhojpuri - Pappu khan Actor

Pappu Khan Indian film actor model dancer writers singers editor

Friday, May 6, 2022

salaam rocky bhai bhojpuri


भोजपुरी में मेगा बजट की फिल्म बनने जा रही है 
( पी के एफ फिल्म्स इंटरटेनमेंट ) के बैनर तले जिस फिल्म का नाम है "सलाम रॉकी भाई" सूटिंग बहुत जल्द बिहार नेपाल वृंदावन के खूबसूरत लोकेशन पर शूट की जाएगी। इस फ़िल्म को दस भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी

 बात करे इस फ़िल्म की तो इसके निर्माता है, 
( एम एम खान ) निर्देशक है विनय शांडिल्य ,वही इस फ़िल्म में अपने कलमो से जादू बिखेर रहे है कृष्णा झा, यू कहे तो इसके लेखक है कृष्णा झा वैसे इस फ़िल्म की कहानी को दिया है विजय कुमार ने, वही इस फ़िल्म के म्यूज़िक डायरेक्टर की बात करे तो इस फ़िल्म में म्यूजिक देंगे , ,संतोष पुरी, यश कुमार ,अनुज तिवारी। यही इस फ़िल्म के एसोसिएट डायरेक्टर होंगे अनील कुमार बबुआ ,फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक है।स्टार कास्ट की बात करे तो इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में होंगे, पप्पू खान,संजीव मिश्रा, रंजीत झा, घनश्याम कुमार और कई सारे आर्टिस्ट , कुछ आर्टिस्ट बॉलीवुड और साउथ से भी लिए जाएंगे,प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस फ़िल्म की प्री प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है,पोस्टर को देखते हुए हमे इतना तो यकीन है की ये फ़िल्म टूटते हुए भोजपुरी ऑडियंस के बिच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी। जिस तरह से समशान भूमि और जलती हुई लाशे दिखाई जा रही है ,उस से ये तो साबित होता है की ये फ़िल्म किसी सच्ची घटना से प्रेरित होकर बनाई जा रही है। साथ ही पोस्टर में बिहार का नक्शा ये साफ साफ कहता है की, इस फ़िल्म की कहानी बिहार के किसी सच्ची घटना के इर्द गिर्द ही घूम रही है। पर वो घटना है क्या ? वो तो इस फ़िल्म के रिलीज होने पर ही पता चलेगा। ऐसे मैं रितिक कौशिक आपको सलाम रॉकी भाई से जुड़े सारी खबर आप तक लाता रहूंगा आप अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखे। जै भोजपुरी जै भोजपुरीया समाज

No comments:

Post a Comment